रेवांचल टाइम्स - मंडला शहर की नालीया इतनी गहरी बनाई गई है की जानवरो के नालीयो गिरने का खतरा अक्सर बना ही रहता है और जानवरो के गिरने के बाद उन्हें बाहर निकलने पर बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है
वही आज एक गाय जिसके पेट मे बच्चा भी था वह राजू कालोनी तसला फैक्टरी के पीछे नाले में गिर गई वही सूचना मिलने पर स्थानीय निवासी सुमित त्रिवेदी ने पंकज मलिक को जानकारी दी ओर माहिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन के गौ पुत्र दिलीप चन्द्रौल ,सचिन गुप्ता तुरन्त मोका स्थल पर पहुचे ओर उन्होंने गाय को नाली से 2 घंटे की कड़ी मसक्कत से बाहर निकाला वही एक दिन पहले पुलिस लाईन मे एक गाय को माहिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन के पंकज मलिक, सचिन गुप्ता नाली से निकाला था अत्यधिक गहरी नाली होने के कारण अक्सर जानवर नालियों में गिर जाते हैं और गिरने के बाद बाहर निकल नहीं पाते है जिससे या तो जानवर चोटिल होते हैं या तो जानवरों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ता है।
No comments:
Post a Comment